Thursday, July 9, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल में चोरी करने घुसे बदमाशों को भीड़ ने पीटा

भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में स्थित राहुल नगर में दो चोर एक महिला के घर में दाखिल हो गए। देर रात चोरों को घर में घुसा देख महिला ने शोर मचा दिया। तभी आरोपियों ने महिला को गेंती का दस्ता फेंककर मारा और भागने का प्रयास किया। हालांकि, लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। दोनों आरोपियों को रहवासियों ने पुलिस के हवाले कर दिया

जामनी बाई (35) राहुल नगर झुग्गी में रहती हैं और गृहिणी हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उन्हें घर में किसी के होने की आहट हुई। उठकर देखा तो दो युवक खड़े थे। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी में से एक ने महिला को पास में रखी गेंती का दस्ता फेंककर मारा। इससे महिला के हाथ में चोट आई है। हालांकि महिला की शोर की आवाजें सुनकर आसपड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। इसी दौरान भागने का प्रयास कर रहे युवकों को भीड़ ने जमकर पीट दिया।

पीट-पीटकर अधमरा किया

आरोपियों की पहचान ऋषि मालवीय और पवन अंबारे के रूप में हुई है। दोनों हबीबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। भीड़ ने दोनों युवकों को जमकर पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को बचाते हुए भी दिखाई दिए हैं। कमला नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

एसीपी चंद्र शेखर पांडे ने बताया-

आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों चोरी के इरादे से महिला के घर में दाखिल हुए। उनके पुराने अपराधों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

Topics

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img