Thursday, July 9, 2026
25.3 C
Bhopal

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साइंटिस्ट लापता:दिल्ली जाने को बोलकर निकले थे

भोपाल के साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला का एक वैज्ञानिक पिछले चार दिन से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। बुधवार की रात को उनकी गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई है। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना है। दिल्ली के एक स्टेशन पर उनकी लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई थी। इसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन लगातार बंद है। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनको तलाशने के दावे कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पंकज मोहन (51) साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक हैं और कोलार इलाके में रहते हैं। 18 जनवरी को वह अपने घर से एक इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने का बोलकर निकले थे। इसके बाद से ही उनके संबंध में कोई खबर नहीं मिली है। जिसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पंकज के साथियों के साथ परिजन थाने पहुंचे और थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

19 जनवरी को होना था इंटरव्यू

पंकज मोहन कोलार थाना क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में रहते हैं। 19 जनवरी को दिल्ली में उनका एक विभागीय इंटरव्यू होना था और इसी के चलते 18 जनवरी की शाम को वो गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन अगले दिन वह इंटरव्यू देने नहीं पहुंचे। उसके बाद से ही उनकी कोई जानकारी भी नहीं मिली। परिजनों और साथियों ने लगातार उनसे कॉल पर संपर्क करना चाहा लेकिन नहीं हुआ। तब पुलिस को सूचना दी गई।

स्टेशन पर स्थित एटीएम से ट्रांजैक्शन किया

पुलिस की शुरूआती जांच में साफ हुआ कि उन्होंने दिल्ली में स्थित एक स्टेशन के एटीएम बूथ से एक ट्रांजैक्शन किया गया है। जिसके बाद कोलार पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है। उनकी लास्ट लोकेशन भी इसी स्टेशन के करीब मिली है

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img