Thursday, March 5, 2026
32.8 C
Bhopal

इंदौर में बीई स्टूडेंट ने किया सुसाइड

इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक बीई के छात्र ने आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय निकिल गजरे ने अपने घर के टावर पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, निकिल वैष्णव कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा था और फर्स्ट सेमेस्टर में चार विषयों में बैक आने के कारण वह मानसिक दबाव में था।

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे निकिल के बड़े भाई ऋषभ ने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। परिवार तुरंत उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निकिल के मामा प्रमोद ने बताया कि वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ इंदौर में रहता था। परिवार मूल रूप से सनावद का रहने वाला है और कुछ साल पहले इंदौर शिफ्ट हुआ था। निकिल के पिता रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हैं

निकिल ने फर्स्ट सेमेस्टर के खराब परिणाम और चार विषयों में बैक की बात परिवार से छिपाई थी। दोस्तों के मुताबिक, वह इस समस्या को लेकर काफी परेशान था और डिप्रेशन में था।

आखिरी रात तक दोस्त से की बात

बताया गया कि घटना से पहले निकिल देर रात तक अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहा था। गुरुवार को उसे कॉलेज जाकर सेकेंड सेमेस्टर की फीस जमा करनी थी।

सदर बाजार पुलिस के अनुसार, निकिल के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

Topics

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img