Monday, May 11, 2026
28.1 C
Bhopal

विधायक रीति पाठक के आरोप पर डिप्टी सीएम शुक्ल बोले

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जिला अस्पताल के सात करोड़ रुपए गायब होने के बीजेपी विधायक रीति पाठक के बयान पर तीन दिन बाद जवाब दिया है। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा है कि इससे आपको समझना चाहिए कि बीजेपी के विधायक विकास को लेकर कितने संवेदनशील और समर्पित हैं।

हर विधायक चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम हो। स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में विकास को लेकर जो बात कही उसमें बुराई क्या है? मंच पर हो या मंच के बाहर हो, अगर कोई विधायक अपने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी बात कह रहा है, उसे हम हमेशा सकारात्मक भाव से लेते हैं और पता करते हैं कि जो बातें बता रही हैं उसका पैसा मंजूर हुआ है या नहीं हुआ है। इसे पता कराते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।

मंच से विधायक पाठक ने यह कहा था

तीन दिन पहले सीधी में भाजपा विधायक रीति पाठक ने भरे मंच से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को घेरा था। उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान कहा कि अस्पताल के विकास के लिए जारी 7 करोड़ रुपए की राशि गायब हो गई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा लेकिन उपमुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में रीति पाठक ने कहा कि, बड़ी बात यह है कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चाहे वह डॉक्टर से हो या चाहे वहां के स्टाफ से हो या इक्विपमेंट से पूरी होना चाहिए।अस्पताल के लिए 7 करोड़ की राशि मैंने इक्विपमेंट के लिए दी थी। ताकि वहां व्यवस्था सुधर सके। लेकिन हमारे स्वास्थ्य विभाग से उस राशि को न जाने कहां गुम कर दिया गया है।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि हेल्थ डिपार्टमेंट उनके क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से यहां तक कह दिया कि रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास करिए।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img