Sunday, May 10, 2026
28.1 C
Bhopal

अहिल्याबाई किले की थीम पर बने डोम में होगी कैबिनेट

मोहन कैबिनेट की बैठक कल देवी अहिल्याबाई के किले की थीम पर बने डोम में होगी। इसके लिए महेश्वर में एमपीटी के नर्मदा रिट्रीट को महेश्वर किले की तर्ज पर सजाया गया है। 100 बॉय 100 के डोम में कैबिनेट की बैठक के बाद यहीं पर मंत्रियों के वीआईपी भोजन की व्यवस्था की गई है। गोविंद सिंह राजपूत, प्रतिमा बागरी समेत अधिकांश मंत्री आज ही महेश्वर पहुंच जाएंगे। सबसे पहले अहिल्याबाई की राजगादी पर माथा टेकने का काम होगा। इसके बाद मंत्री नर्मदा पूजन कर कैबिनेट में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी धरातल पर साकार करती है। शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए मार्ग पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करने के लिये संकल्पित है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धांतों एवं आदर्श राज्य की नीति एवं निर्माण में समाहित किया जायेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम बढाएं हैं।

3 जिले के 123 गांवों में सिंचाई के लिए पहुंचेगा नर्मदा जल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जनवरी को मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपए की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पीथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा। इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img