Monday, October 5, 2026
24 C
Bhopal

नशे में 100 की रफ्तार से कार दौड़ाई

इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़कर एक दुकान और एटीएम में जा घुसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए।

कार में सवार पांच में से दो युवक मौके से भाग गए, जबकि तीन को लोगों ने

यह हादसा सदर बाजार इलाके की बाम्हबाग कॉलोनी में रात करीब ढाई बजे हुआ। स्थानीय निवासी किरण दासी ने बताया कि उनकी कास्मेटिक्स शॉप के पास एक तेज रफ्तार कार (MP09CR4633) ने तीन एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। इसके बाद कार दुकान के फुटपाथ पर चढ़ते हुए एटीएम में जा घुसी।

लापरवाही और नशे की हालत

रहवासियों के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। कार में सवार सभी पांच युवक नशे की हालत में थे। हादसे के बाद दो युवक भाग गए, लेकिन गुस्साए लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक युवक का नाम आदित्य बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है। हादसे में भारी नुकसान हुआ हैं।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img