Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

पीएम-सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतकर लिखा आतंकवादी

भोपाल सात नंबर बस स्टॉप के करीब सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के सामने बस स्टॉप पर लगे एक पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तस्वीर पर अज्ञात सामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी।

प्रधानमंत्री की तस्वीर पर आतंकवादी लिखने के साथ ही कुछ भद्दे कमेंट्स भी लिखे थे। इसकी जानकारी जैसे ही नगर निगम को लगी तो नगर निगम के कर्मचारी वहां पहुंचे उन्होंने पोस्टर पर लगी कालिख को साफ किया और एक पोस्टर जब साफ नहीं हुआ तो नगर निगम कर्मचारी उसे उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

फिलहाल प्रशासन इस बात का पता करने में जुटा है कि यह आपत्तिजनक कृत्य किसने किया है।

महापौर मालती राय बोली- कार्रवाई की जाएगी

इस मामले पर महापौर मालती राय ने कहा कि घटनास्थल पर कैमरे लगे हुए हैं। अधिकारियों ने तुरंत वह पोस्टर हटा दिया है। कैमरों की मदद से यह पहचान की जाएगी कि यह कृत्य किसने किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img