Sunday, May 10, 2026
39.1 C
Bhopal

बीजेपी जिला जिलाध्यक्ष के स्वागत में बजा ‘लेन-देन’ गाना

शिवपुरी में बीजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव के स्वागत समारोह में डांस और गाने पर विवाद खड़ा हो गया है। समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवती मंच पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

इस दौरान बज रहे बुंदेली गाने के बोल को लेकर कांग्रेस ने जसमंत जाटव पर हमला किया है। गाने के बोल में ‘कछु करौ लेन-देन’ सुनाई दे रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रिया

स्वागत समारोह के बारे में बीजेपी जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने मीडिया से कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगा। अगर किसी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी का इस प्रकार स्वागत होता है, तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन उनके समर्थकों द्वारा किया गया था, और उन्होंने उन्हें धन्यवाद दिया।

कांग्रेस का हमला: ‘अभी से लेन-देन की बातें हो रही हैं’

कांग्रेस ने इस स्वागत समारोह और गाने को लेकर जसमंत जाटव पर हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा, ‘सिंधिया जी के दबाव में बीजेपी ने जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया।

जसमंत जाटव ने दी सफाई: ‘यह जनता का प्यार है’

जसमंत जाटव ने विवादित गाने और डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘यह तो जनता का लाड-प्यार है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। यह मेरे समर्थकों का आयोजन था, और मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हालांकि, यह भी सच है कि राजनीतिक जीवन में इस प्रकार के आयोजन नहीं होने चाहिए।

हमें शुचिता बनाए रखनी चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कहां और कैसे उनका स्वागत किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ आशीर्वाद लेने के लिए शिवपुरी में आने का संकल्प लिया था।

Hot this week

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ग्वालियर के ठेकेदार से सवा लाख की ठगी

​ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

Topics

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img