Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

ACS के सामने विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का मुद्दा उठा:भोपाल मेयर बोलीं-प्रक्रिया सरल हो

भोपाल के कमिश्नर ऑफिस में शुक्रवार को संभाग के कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ और जनप्रतिनिधियों के साथ अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान की बैठक हुई। इसमें भोपाल मेयर मालती राय ने एसीएस के सामने विवाह, जन्म-मृत्यु और जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा उठाया। राय ने कहा कि यह प्रक्रिया सरल हो। इस पर सुलेमान ने अफसरों से कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में मेयर राय ने सुझाव दिया कि जनता को विवाह, जन्म-मृत्यु, जाति प्रमाण पत्र आदि आसानी से प्राप्त हों, इसके लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए। इस सुझाव पर एसीएस सुलेमान ने सहमति जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

भोपाल से एक विधायक ही हुए शामिल एसीएस सुलेमान भोपाल संभाग के प्रभारी हैं। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर यह बैठक की। इसमें भोपाल के 7 में से सिर्फ एक बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ही मौजूद थे। महापौर राय भी शामिल हुईं। अन्य जिलों से विधायक प्रभुराम चौधरी, हजारीलाल दांगी, गोपाल सिंह इंजीनियर, हरिसिंह सप्रे, सूर्यप्रकाश शामिल हुए।रायसेन जिपं अध्यक्ष यशवंत मीणा, कमिश्नर संजीव सिंह समेत सभी कलेक्टर, जिपं सीईओ और संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

भोपाल में जल एक्टिविटी बढ़ाएगा निगम एसीएस सुलेमान ने कहा, जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए की गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। नगर निगम भोपाल जल स्त्रोतों में पर्यटन गतिविधि संचालित करने संबंधी कार्रवाई करें। विदिशा में कृषि उपज मंडी शिफ्टिंग एवं आमदपुर स्टेट हाईवे मार्ग उन्नयन, खिलचीपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, रायसेन में पशु चिकित्सा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक सभागार निर्माण एवं रोप वे निर्माण आदि के संबंध में कार्रवाई हो।

जिलेवार समीक्षा की गई

संभाग के सभी जिलों में 11 दिसंबर से शुरू और 26 जनवरी तक चलने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की जिलेवार समीक्षा की गई। जनकल्याण अभियान, ग्रामीण के अंतर्गत अभी तक 2301 शिविर लगाए गए। जिनमें प्राप्त 2 लाख 63 हजार 26 आवेदनों में से 2 लाख 43 हजार 724 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार जन कल्याण अभियान शहरी के अंतर्गत अभी तक संभाग में 724 शिविर लगाए गए हैं। जिनमें प्राप्त 2 लाख 68 हजार 967 आवेदनों में से 2 लाख 63 हजार 614 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए।

संभाग में राजस्व अभियान 3.0 की समीक्षा में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, पारंपरिक रास्तों का चिन्हांकन के कार्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। राजस्व अभियान 3.0 की प्रदेश रैकिंग में संभाग का विदिशा जिला दूसरे स्थान पर, सीहोर चौथे, रायसेन छठवें, राजगढ़ 19वें एवं भोपाल 31वें स्थान पर रहा है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img