Monday, October 5, 2026
21.6 C
Bhopal

पुरानी मोटर नहीं लौटाने पर हुआ विवाद

इंदौर के द्वारकापुरी में एक दंपति के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। मारपीट करने वाले पड़ोसी है। बताया जाता है कि पानी की मोटर की बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद दंपति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में जांच की जा रही है।

द्वारकापुरी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट राजेश राठौर और उनकी पत्नी निवेदिता निवासी अहिरखेड़ी के साथ हुई है। पड़ोसी हरीशंकर चौधरी उनके बेटे शुभम और परिवार के अन्य लोगों ने दंपति को सड़क पर बुरी तरह से पीटा।

राजेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक पुरानी पानी की मोटर एक माह पहले हरीशंकर से ली थी। जिसे उन्होंने सुधरवाकर काम में लेना शुरू कर दिया। हरीशंकर इस मोटर को वापस मांग रहा था। जिसमें राजेश ने रिपेयरिंग के रूपए भी मांगे। लेकिन हरीशंकर उसे नही दे रहा था।

इस बात को लेकर शुक्रवार सुबह उनके बीच कहासुनी हुई। जिसमें हरिशंकर और उनके बेटे व परिवार के अन्य लोगों ने राजेश और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक राजेश और उसकी पत्नी निजी कंपनी में काम करते है। आरोपी हरीशंकर भी लोडिंग वाहन चलाता है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img