Saturday, July 4, 2026
28.7 C
Bhopal

मामा के घर से की 6.40 लाख की चोरी:भांजा निकला मास्टरमाइंड

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामा के घर चोरी करने वाले भांजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार है। आरोपियों से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए की मूंगफली बरामद की गई है।

घटना 19 जनवरी की है, जब उमरीकला गांव निवासी मदन साहू अपने परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए, जिनकी कीमत 6 लाख 40 हजार रुपए थी। इससे पहले 11 जनवरी की रात को राजेन्द्र अग्रवाल के मकान से 23 बोरी मूंगफली और दो बोरी मूंगफली दाना चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए थी।

मामा के घर चोरी करना स्वीकार किया

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के अनुसार, भौंती थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज की टीम ने जांच में मदन साहू के भांजे नितेश शाहू से पूछताछ की। नितेश ने अपने साथी प्रदीप उर्फ करुआ और एक अन्य के साथ मामा के घर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में प्रदीप ने खेमचंद उर्फ किस्सू पाल के साथ मूंगफली चोरी की बात भी कबूल की।

मूंगफली की बोरियां भी बरामद पुलिस ने नितेश साहू, प्रदीप उर्फ करुआ और खेमचंद उर्फ किस्सू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से बरामद किए गए आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। चोरी की गई मूंगफली की बोरियां भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img