Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

खदान के पानी में करंट फैलने से मासूम की मौत

भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में स्थित एक खुली हुई खदान में शौच के बाद हाथ धोने गए मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। पानी में हाथ डालते ही वह बेसुध होकर गिर गया। करंट से छाती बुरी तरह झुलस गई। हादसे के समय खदान में कट लगा हुआ बिजली का तार डूबा था। घटना मंगलवार की शाम की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बुधवार को पीएम कराया गया है।

घटना नीलबड़ के मिलेनियम कॉलेज के पास बरखेड़ा-नाथू की है। अनिल प्रजापति की खदान में आयुष (5) पिता मंगल पटेल को करंट लगा है। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा शौच के लिए बहन के साथ खदान किनारे गया था। हाथ धोने के लिए गड्‌ढे के पानी में हाथ डाला। पानी में करंट फैला हुआ था। इससे बच्चा वहीं बेसुध होकर गिर गया। बहन ने शोर मचाया। यह देखकर लोगों ने मुझे सूचना दी। मैं पास के ही खेत में मजदूरी कर रहा था। तत्काल खदान में पहुंचा, वहां देखा की करंट का तार पानी में पड़ा है। इस तार को काटा और बच्चे को निकाला। तब तक बेटे की सांस चल रही थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बच्चा छाती के बल पानी में गिरा था। इससे उसकी छाती बुरी तरह से झुलस गई थी।

खेतों में पानी के लिए खदान का इस्तेमाल

मंगल ने बताया कि आस-पास के खेत वाले खेतों में पानी के लिए खदान के पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए उन्होंने खदान में पंप लगा रखे हैं। जब हादसा हुआ तो एक खेत की मोटर चालू थी। इसी का तार पानी में गिरा हुआ था, जिससे पानी में करंट फैल चुका था। पुलिस ने पीएम के बाद शव बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img