Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में कारपेंटर ने फांसी लगाई, मौत

ऐशबाग थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से हरदा का रहने वाला था। सुभाष कॉलोनी में अकेला किराए के कमरे में रहता था। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में पीएम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विनोद विश्वकर्मा(42) पिता हरनारायण विश्वकर्मा, निवासी डी सेक्टर सुभाष कॉलोनी अशोका गार्डन कारपेंटरी का काम करता था। अविवाहित था, मंगलवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा दी। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस को बना हुए खाना भी मिला है।

विनोद आठ साल से भोपाल में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। एसआई ओमकार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है राइटिंग समझ नहीं आ रही है। इसी के साथ सुसाइड नोट पके हुए खाने के करीब रखा था, जो पानी लगने के कारण गीला होने से गल भी चुका था। एक्सपर्ट्स से नोट की जांच कराई जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img