Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

जबलपुर में सहायक शिक्षक के घर लोकायुक्त छापा

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार दोपहर को सुहागी स्थित शिक्षक के घर और फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई की है। सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे (61) ने 40 साल की नौकरी में अकूत संपत्ति बना ली थी। जांच के दौरान सुहागी में 2 मंजिला बंगला, एक लग्जरी कार सहित जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया- 4 घंटे की कार्यवाही के दौरान टीम ने संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। 90 अलग-अलग जमीनों के खसरे भी परिवार वालों के नाम पर मिले हैं। यह जांच का विषय है कि जो खसरे परिवार वालों के नाम पर मिले हैं, वे कौन-कौन के नाम है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

100 प्रतिशत अधिक अनुपातहीन संपत्ति

1986 से शिक्षा विभाग में पदस्थ हरिशंकर दुबे अभी शासकीय स्कूल बरखेड़ा में पदस्थ है। अगले साल उनका रिटायरमेंट है। वे जबलपुर के रहने वाले है, उन्होंने पूरी नौकरी जबलपुर शहर और आसपास ही की है।

शिक्षक का बेटा है भाजपा नेता सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे का बेटा अतुल दुबे भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। अतुल दुबे भाजपा के हर कार्यक्रम में शामिल भी होते हैं। हालांकि, कार्यवाही के दौरान अतुल दुबे मौके पर नहीं थे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img