Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर चाचा-भतीजे से ठगी

ग्वालियर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो ठगों ने चाचा-भतीजे को अपना शिकार बना लिया। मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी रोशन लाल जाटव से आरोपी आशिक खान और जाकिर खान ने उनके बेटे वीरेंद्र और नाती गौरव को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया।

आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उनकी अच्छी पहुंच है और शिक्षा विभाग तथा कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलवा सकते हैं। विश्वास में आकर रोशन लाल ने दोनों आरोपियों को 4 लाख 85 हजार रुपए दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस मिले।

जब पीड़ित ने नौकरी या पैसों की वापसी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। मामले की शिकायत जनकगंज थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी मामला दर्ज होते ही फरार हो गए हैं। पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

घटना नई सड़क स्थित हरि निर्मल टॉकीज के पास की है। पीड़ित के अनुसार, एक आरोपी जाकिर उनके गांव के पास का रहने वाला है और शिवपुरी कृषि मंडी में कार्यरत है। वर्ष 2022 में दोनों आरोपी पीड़ित के घर आए थे और नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img