Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़

इंदौर के गांधी नगर में रहने वाली सातवीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी का घर पर आना जाना था। इसी दौरान उसकी बातचीत होने लगी। परिवार ने समझाया तो लड़की ने बात बंद कर दी। लेकिन आरोपी ने इसके बाद मारपीट की और बात करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने परिवार के साथ बुधवार को थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 14 साल की छात्रा की शिकायत पर शेजान नाम के आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और भाई का दोस्त है। काफी समय से उसका घर आना जाना था। इस दौरान दोनों की बात हो गई। माता पिता को जब दोनों की दोस्ती की जानकारी लगी तो उन्होंने समझाया। इस पर छात्रा ने शेजान से बात बंद कर दी।

31 दिसंबर की शाम को आरोपी ने घर के पास बातचीत का दबाव बनाया। छात्रा के बात करने से मना करने पर मारपीट कर धक्का मुक्की की और उसके भाई को जान से खत्म करने की धमकी दी। माता पिता को यह बात बताई तो वह शेजान के घर पहुंचे और उससे बात की। लेकिन इसके बाद भी शेजान आते जाते हुए छेड़छाड़ कर परेशान करने लगा। उससे तंग आकर परिजनों को जानकारी दी फिर पीड़िता थाने आई।

गांधीनगर में महिला ने दर्ज कराया केस

इधर, एक शादीशुदा महिला ने भी गांधीनगर थाने में आकाश श्रीवास्तव पर छेड़छाड़ और मोबाइल पर धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम से पहचान हुई। दोनों बातचीत करते थे। लेकिन 15 दिसबंर 2023 को पीड़िता की शादी हो गई। इसके बाद भी दोनों बात करते रहे। करीब एक सप्ताह से आकाश चैटिंग के दौरान शादी को लेकर दबाव बनाया। उसे समझाया तो उसने मां और पति के मोबाइल नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह पीड़िता को कहीं का नही छोड़ेगा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

नहाते हुए बाथरूम में झांक रहा था युवक

भंवरकुआ पुलिस ने भी एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती की शिकायत पर आशीष कुमार सिलावट के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह अपने भाई के साथ नानक नगर में रहती है। यहां पर जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो रोशनदान से आशीष अंदर झांक रहा था। तब आवाज देकर भाई को बताया। आरोपी आशीष को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img