Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

शादीशुदा महिला ने अफेयर के चलते दूसरे प्रेमी से उतरवाया मौत के घाट

इंदौर के द्वारकापुरी में बुधवार रात को बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। देर रात गंभीर हालत में आरोपी उसे गार्डन के पास छोड़ कर चले गए। उसे अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि शादीशुदा महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने दूसरे प्रेमी से उसे मौत के घाट उतरवाया है। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक घटना अक्षत गार्डन के पास की है। यहां एरोड्रम इलाके की अंबिकापुरी के रहने वाले नीलेश अटुदे (31) को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक श्रद्वा-सबूरी कॉलोनी में नीलेश एक शादीशुदा महिला से मिलने आता था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला पवन निवासी कुंदन नगर के भी संपर्क में थी। महिला ने नीलेश से बात करना बंद कर दी। इससे नाराज होकर नीलेश महिला पर मिलने और बात करने का दबाव बनाने लगा।

यह बात महिला ने अपने नए प्रेमी पवन को बताई। पवन ने अपने दो और साथियों कृष्णा व एक अज्ञात युवक को बुलाकर अक्षत गार्डन के पास नीलेश के साथ मारपीट की। जब वह ज्यादा घायल हो गया तो उसकी बहन को कॉल कर दिया। रात में नीलेश की मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

जीजा दिनेश नागवंशी ने बताया कि रात में पत्नी पदमा के पास अज्ञात नंबर से आए कॉल में नीलेश के घायल होने की सूचना मिली। दोस्त दिलीप और बहन पदमा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई।

गांव की है परिचित महिला

जिस महिला हिना के चलते हत्या हुई वो नीलेश के गांव गोगावां खरगोन की रहने वाली है। अपने पति को छोड़ चुकी है। दीपावली के बाद नीलेश उसके सम्पर्क में आया। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हिना शादी में खाना बनाने का काम करती है। कुंदन नगर का पवन भी उसके संपर्क में था। उसने नीलेश को हिना से ना मिलने को लेकर धमकी भी दी थी।

नीलेश की पत्नी की हो चुकी है मौत

द्वारकापुरी थाने के एएसआई रामगोपाल वर्मा ने बताया कि नीलेश की पत्नी सोनू की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। उसका एक 5 साल का बेटा है। पिता भागीरथ अटुदे की भी काफी साल पहले मौत हो चुकी है। नीलेश अपनी मां का इकलौता बेटा था। वह मकान निर्माण का काम करता था।

डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक-

मामले में युवक के साथ मारपीट की बात सामने आई है। अभी मर्ग कायम कर शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। शाम तक जानकारी लगने के बाद मामले का खुलासा करेंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img