Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

रेत से भरे डंपर ने ओला कैब को टक्कर मारी

भोपाल के टीटी नगर थाना इलाका स्थित पीतल मंदिर के करीब शुक्रवार देर रात रेत से भरे डंपर ने ओला कैब को रोड पार करते समय सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी बेटी दो नवासी (नातिन) सहित कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। चारों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जन्नतुलनिसा पति इब्राहीम (60) आदिवासी मोहल्ला श्यामला हिल्स में रहती थीं। शुक्रवार रात को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने करोंद परिवार के साथ गई थीं। जहां से देर रात ओला कैब से लौट रही थीं। पीतल नगर मंदिर के करीब रेत से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में बेटी आफ्रीन, नवासी मनतशा और कहकशा भी मौजूद थीं।

टक्कर के कारण ओला चालक सहित चारों को गंभीर चोट आई। सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां शनिवार की तड़के सुबह इलाज के दौरान जन्नतुलनिसा की मौत हो गई। शनिवार दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सिग्नल ग्रीन होते ही मारी टक्कर

मृतका के भांजे सैयद अली अंसारी ने बताया कि मंदिर के पास स्थित सिग्नल पर गाड़ी खड़ी थी। इसके ग्रीन होते ही चालक ने कैब को आगे बढ़ाया, तभी रेत से भरे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग उसमें फंस गए। किसी तरह से राहगीरों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया, हादसे के बाद से ही जन्नतुलनिसा बेहोश थीं, तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img