Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते गार्ड पकड़ाया

भोपाल के राधारमण कॉलेज से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ाया है। वह निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। परीक्षा देने के एवज में उसे 50 हजार रुपए मिले थे।

आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को गई। शनिवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके रिमांड की मांग नहीं की है।

एसआई ओपी रघुवंशी न

एसएसपी जीडी का एग्जाम शुक्रवार को था। भोपाल के रातीबड़ में स्थित राधारमण कॉलेज में मुरैना के रहने वाले मनोज कुमार (21) का सेंटर आया था। मनोज ने अपने स्थान पर मंडला निवासी साॅल्वर सुनील ठाकुर को परीक्षा देने भेजा था। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले एक्जामिनर ने सुनील को रोक लिया।

दस्तावेज चेक करने पर संदेह हुआ। तब बारीकी से पूछताछ की गई तो उसने स्वयं को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आने की बात स्वीकार कर ली। तब पुलिस को बुलाया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आधार कार्ड में फोटो एडिटिंग की

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि मनोज और उसके बीच 2018 से परिचय था। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वहां गया था। असफल होने के बाद भोपाल में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करने लगा था।

पुराना परिचय होने के कारण मनोज ने उसे कॉल कर उसके स्थान पर परीक्षा देने की बात कही। इसके एवज में 50 हजार रुपए देने का लालच दिया। मुझे रकम की जरूरत थी, लिहाजा मैं परीक्षा देने के लिए राजी हो गया। इसके एवज में मिलने वाले 50 हजार रुपए मैने पहले ही ले लिए हैं।

गिरफ्तारी की भनक लगते ही दूसरा आरोपी फरार

सुनील के पकड़े जाने की भनक लगते ही आरोपी मनोज फरार हो गया। सुनील ने पुलिस को बताया कि मनोज परीक्षा केंद्र तक उसे साथ लेकर पहुंचा था। उसने परीक्षा के बाद कॉलेज के बाहर ही मिलने की बात कही थी।

मेरा मोबाइल फोन, पर्स बैग और अन्य सामान भी उसी के पास हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है। एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए मुरैना रवाना की जा रही है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img