Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में ‘भैया कचरा’ गिरोह के 3 सटोरी अरेस्ट

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में ‘भैया कचरा गिरोह’ के दो सटोरी घर से सट्टे का अवैध कारोबार चला रहे थे। पिनपॉइंट सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घर में दबिश दी और दोनों सटोरियों को हिरासत में ले लिया। पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपए कैश, हिसाब-किताब के रजिस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, सटोरियों की पहचान जुबैर खान, असगर अंसारी और शाहवाज खान के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना के बाद, पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से 22 हजार रुपए सहित अन्य समाग्री जब्त की गई है। इसमें और कितने लोगों की भूमिका है। इसका पता लगाया जा रहा है। गिरोह के सरगना भैया कचरा की भी तलाश की जा रही है।

आदतन अपराधी हैं बदमाश

गिरफ्तार आरोपी जुबैर खान टीला जमालपुरा थाने का निगरानी बदमाश है। उसके दोनों साथियों पर भी कई अपराध दर्ज हैं। इनका सरगना हरीजन बस्ती टीला जमालपुरा में रहने वाला भैया उर्फ कचरा है। जिसके खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी और जुआ सट्टा के कई अपराध दर्ज हैं।

महिला तस्कर भी गिरफ्तार

एक अन्य मामले में शहर में गांजा खपाने की तैयारी में आई महिला तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर पान मसाला के थैले में गांजा छिपाकर लाई थी। उसके कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 1.30 लाख रुपए बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने उसे एमपी नगर स्थित एक्सिस बैंक के सामने से गिरफ्तार किया। महिला तस्कर की पहचान किरण कुशवाह के रूप में हुई, जो गोविंदपुरा की रहने वाली है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img