Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल में घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

कटारा हिल्स इलाके में स्थित लहारपुरा में रहने वाले बुजुर्ग पर शनिवार की देर रात दीवार गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से चंद मिनट पहले ही बेटा और पत्नी पड़ोसी के घर गए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

टीआई बृजेंद्र निगम के मुताबिक रामप्रसाद प्रजापति (85) 70 क्वार्टर लहारपुर में रहते थे। पूर्व में वह खेती किसानी करते थे। फिलहाल घर में ही रहते थे। शनिवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी और बेटा पड़ोसी के घर निजी कार्य से गए थे।

इसी बीच उनके घर की एक दीवार गिर गई। इससे दबने से उनकी मौत हो गई। तत्काल पड़ोसी और बेटे ने मलबे के बीच से उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जर्जर हो चुकी थी दीवार

टीआई ने बताया कि बुजुर्ग का मकान पुराना था। जिस हिस्से की दीवार गिरी वह बेहद जर्जर हो चुकी थी। उनके घर की दीवार का यह हिस्सा पड़ोस में स्थित मंदिर से लगा था। हादसे के बाद मंदिर की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img