Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

’15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो दायर करूंगा मानहानि’

इंदौर के यशवंत क्लब का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इंदौर के यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और यशवंत क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने मानहानि नोटिस जारी किया है।

राकेश सिंह ने कहा कि दोनों ने शालीनता की सारी हदें पार करते हुए कुलीनों के संस्कारों की धज्जियां उड़ाते हुए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया। राकेश सिंह यादव ने शासकीय लीज की भूमि पर बने यशवंत क्लब की अनियमितताओं के संदर्भ में सवाल पूछा था जिस पर दोनों ने जवाब नहीं दिया और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

पीसीसी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और यशवंत क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी पर 10-10 करोड़ की मानहानि करने का नोटिस जारी किया है। इसके साथ 15 दिन का समय समस्त अखबारों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से माफी मांगने के लिए दिया है।

यादव ने कहा कि अगर 15 दिन में माफी नहीं मांगी गई तो न्यायालय में संविधान की धाराओं के अंतर्गत मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, यादव ने सीएम से मांग की है कि यशवंत क्लब में अनियमितताओं की जांच के लिए तत्काल रिसीवर नियुक्त किया जाए।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

कांग्रेस नेता यादव ने कहा था कि इंदौर का यशवंत क्लब अब शराबी, जुआरियों, सटोरियों सहित भूमाफिया की शरणस्थली बन गया है। किसी जमाने में कुलीनों का यशवंत क्लब आज सरकारी कलाली का अहाता बन गया है। यादव ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को लेटर लिखा जिसके साथ यशवंत क्लब की विस्तृत रिपोर्ट भी पहुंचाई।

यादव ने मांग की है कि यशवंत क्लब का खेल विभाग के अंतर्गत अधिग्रहण कर फर्म एवं सोसाइटी से रजिस्ट्रेशन समाप्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव के अनुसार यशवंत क्लब में मौजूद क्रिकेट ग्राउंड को आईडीसीए को सौंपा जाना चाहिए। वर्तमान में आईडीसीए के पास क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने के लिए खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है।

ऐसी परिस्थितियों में इंदौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य चौपट हो रहा है। यशवंत क्लब में मौजूद टेनिस, स्क्वैश, बॉस्केट बॉल, बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं का उपयोग शराबी, भूमाफिया अपने मनोरंजन के लिए करते हैं।

यह कहा था संजय और परमजीत ने

यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी ने पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव के संदर्भ में बयान जारी करके कहा कि यादव खुद की हैसियत देखें। इंदौर शहर के दस लोग भी नहीं पहचानते, कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता भी साथ नहीं हैं। सस्ती लोकप्रियता और घटिया राजनीति करते हैं। घटिया और ओछी सोच है।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img