Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

इंदौर में पड़ोसी ने की नाबालिग से छेड़छाड़

इंदौर के छत्रीपुरा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ हो गई। पड़ोस में ही रहने वाले लड़के ने खेलने के दौरान हरकत की। बच्ची ने परिवार को पूरी घटना बता दी। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हमीद के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।बताया गया कि रविवार शाम को बच्ची हमीद के यहां अपने भाई के साथ गई। लौटने पर वह रो रही थी तब उससे कारण पूछा तो उसने हमीद के यहां जाने से मना किया। मां ने पूछा तो उसने बताया कि हमीद गंदा है। उसे आंख मिचोली खेलने के लिए कमरे के अंदर लेकर गया। जहां बुरी नीयत से चेहरे को छुआ ओर गलत हरकत की।

उसके रोने की आवाज सुनकर जब भाई कमरे में पहुंचा तो दोनों को लॉलीपॉप दी ओर कहा कि यह बात किसी को नहीं बताए। परिवार ने बच्ची के पिता को कॉल करके बुलाया, इसके बाद थाने जाकर शिकायत की।

एरोड्रम इलाके में युवती से मारपीट, आरोपी दोस्त पर केस दर्ज

इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक युवक ने अपनी महिला दोस्त से मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने 25 वर्षीय युवती निवासी एयरपोर्ट रोड की शिकायत पर रितेश जायसवाल, निवासी टाट पट्टी बाखल, बियाबानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है और रितेश से उसकी जान-पहचान है। आरोपी अक्सर उसके घर आकर धमकी देता था। एक दिन पहले जब वह बहन के साथ डी-मार्ट जाने के लिए निकली, तो 60 फीट रोड पर रितेश ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगा। जब बहन ने बचाव किया, तो उसे भी धमकी दी गई।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img