Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा से मारपीट

शिवपुरी में भतीजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर 4 बदमाशों ने चाचा को सरेराह पीटा। पत्थर मारकर चाचा-भतीजी को चोट पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें बचाया। इसी बीच 3 बदमाश भाग निकले। एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला ग्वालियर बायपास पर रविवार शाम 5 बजे का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को पकड़ा है। एक आरोपी अब भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आज पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें न्यायालय लेकर पहुंची। बाहर खड़े लोगों ने हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बचे हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने की मांग की।

लाइब्रेरी से लौट रही थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक रविवार शाम नाबालिग अपने चाचा के साथ लाइब्रेरी से पढ़ाई कर बाइक से लौट रही थी। उनके साथ चल रही दो अन्य बाइकों पर सवार 4 लड़कों ने नाबालिग पर अश्लील कमेंट किया। चाचा ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने चाचा को पकड़कर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।

वारदात की दो तस्वीरें देखिए…

घरों पर ताले डालकर भाग गए थे बदमाश सड़क पर मारपीट होती देख कुछ राहगीर रुक गए। उन्होंने चाचा-भतीजी को बदमाशों से बचाया। एक बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को फोन कर उसे सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजा शाक्य, आमिर और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राजा शाक्य गिरफ्त में है।

पुलिस ने इरफान और तोहिद को पकड़ लिया है। आमिर उर्फ अज्जू अब भी फरार है।

न्यायालय ले जाते हुए आरोपियों का जुलूस निकाला आज पुलिस तीनों पकड़े गए आरोपियों का जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पहुंची। चाचा-भतीजी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बदमाशों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।

भाजपा पार्षद विजय शर्मा ने बदमाशों को पकड़कर उनका जुलूस निकाले जाने पर पुलिस का स्वागत करने और 1100 रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पोहरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने भी मनचलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की बात कही थी।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img