Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में आठवीं की छात्रा से रेप

भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक नाबालिग आठवीं कक्षा की स्टूडेंट को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। उसने नाबालिग को एक कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देगा।

घटना एक महीने पुरानी है। युवक जब फिर से नाबालिग पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा तो छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। उनके साथ थाने पहुंचकर रविवार की रात को एफआईआर दर्ज करा दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी और पीड़िता के बीच पुराना परिचय

पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती तथा स्कूली स्टूडेंट हैं। एक ही गांव में रहने के कारण राहुल नाम के युवक से उसकी जान पहचान थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए गत 25 जनवरी को युवक बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया।

हत्या करने की धमकी देकर छोड़ा था

आरोपी ने डराने व धमकाने के बाद नाबालिग के साथ ज्यादती की। रेप करने के बाद युवक ने हत्या की धमकी दी थी। धमकी से सहमी नाबालिग ने वापस घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। युवक जब फिर से छात्रा को परेशान करने लगा तो रविवार को उसने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने जाकर शिकायत की।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img