Wednesday, November 18, 2026
17.1 C
Bhopal

जीआईएस से पहले भोपाल में विरोध प्रदर्शन

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से ठीक पहले खराब सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस समर्थित संगठन के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने पिपलानी पेट्रोल पंप से महात्मा गांधी चौराहे तक की जर्जर सड़क पर बेशर्म के पौधे रोपकर विरोध जताया। उनका कहना था कि 24-25 फरवरी को होने वाले जीआईएस में दुनियाभर के मेहमान भोपाल आएंगे, लेकिन शहर की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में रामपाल धोसले, अशोक शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, कुनाल गजभिए, लोकेंद्र शर्मा, सतीश कनोजिया, सुशील प्रजापति, उपेंद्र सिंह और वीरु लाहौरी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img