Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

मकान मालिक और किराएदार में विवाद

इंदौर के विजय नगर इलाके में मकान की सफाई को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को मकान मालिक ने सफाई ठीक से न रखने पर डांट दिया। इससे नाराज होकर युवती ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मकान मालिक ने गुस्से में एक युवक का कान चबा लिया, जिससे वह कट गया।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया

पुलिस के अनुसार, प्रशांत सिरोठिया की शिकायत पर रोशन कुमार सोनी, कार्तिक गोस्वामी और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कार्तिक की शिकायत पर प्रशांत पर भी कार्रवाई की गई है।

प्रशांत सिरोठिया प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने विजय नगर इलाके में संस्कृति गुर्जर नामक युवती को किराए पर कमरा दिया था। प्रशांत का आरोप है कि किराएदार बाथरूम की सफाई ठीक से नहीं रख रही थी। इस पर उन्होंने युवती को टोका और मकान खाली करने के लिए कह दिया।

इसी दौरान संस्कृति ने अपने साथी रोशन और अन्य लोगों को बुला लिया, जिन्होंने आकर प्रशांत से गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। झगड़े के दौरान प्रशांत के भाई और पिता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

कान काटने तक पहुंची मारपीट

झगड़े के दौरान गुस्से में आकर प्रशांत ने कार्तिक के सीने, गले और कान पर काट लिया। उन्होंने इतनी जोर से काटा कि कान का एक हिस्सा कटकर गिर गया।

घायल दोनों पक्षों को उपचार के लिए एम.वाय. अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img