Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

भोपाल में पूर्व विधायक के पोते का सुसाइड

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाले 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना बुधवार की देर रात की है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक पूर्व विधायक नरेशसिंह पटेल का पोता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र निगम ने बताया कि, छात्र के पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है। घर में मां, बड़ा भाई और छोटी बहन है। बुधवार रात छात्र अंदर वाले कमरे में था और बाकी सदस्य बाहर के कमरे में बातें कर रहे थे। इस बीच छात्र ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छात्र काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया।

भाई-बहन बुलाने पहुंचे तब देखा शव

भाई-बहन उसे बुलाने पहुंचे। कमरे का गेट खोलते ही उन्हें भाई का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख उनकी चीख निकल गई। दौड़कर आई मां बेटे को फंदे पर लटका देख बेसुध हो गई। चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई दिनों से गुमसुम रहता था

थाना प्रभारी ने बताया कि, छात्र के गुमसुम रहने की बात सामने आई है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने ऐसा बताया है। छात्र पढ़ाई को लेकर किसी तरह के तनाव में था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। छात्र का सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जा रहा है। मौके से मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img