Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Bhopal

ग्वालियर में जुए के अड्डे पर रेड:11 जुआरियों को लेकर थाने पहुंची पुलिस

ग्वालियर के साकेत नगर स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 61 हजार रुपये नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल बरामद किए गए। जब आरोपियों को पड़ाव थाना लाया गया, तो यह खुलासा हुआ कि पकड़े गए जुआरियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साकेत नगर में एक मकान में जुए का अड्डा चल रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाने की संयुक्त टीम ने एसआई संतोष सिंह भदौरिया और एसआई रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार रात छापा मारा। पुलिस ने राठौर के मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से 11 जुआरी पकड़े गए।

61 हजार रुपये और ताश के पत्ते बरामद

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से 61 हजार रुपए नकद, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद हुए। मौके से गिरफ्तार सभी जुआरियों को थाने लाया गया और उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दो आरोपी निकले पुलिसकर्मी

थाने में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि पकड़े गए जुआरियों में वीरेन्द्र कुशवाह और नरेश वर्मा नामक दो पुलिस जवान भी शामिल हैं, जो वर्तमान में डीआरपी लाइन में पदस्थ थे। जब यह जानकारी एसपी धर्मवीर सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में पुलिस जवान वीरेंद्र कुशवाह और नरेश वर्मा के अलावा अशोक आर्य, पुष्पेंन्द्र भदौरिया, हरेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, लोकेश साहू, मुकेश सिंह, सुरेश शर्मा, रामभरत और हर्ष भदौरिया शामिल हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अड्डे से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img