Monday, June 22, 2026
33.3 C
Bhopal

सीएम ने 27% OBC आरक्षण को लेकर दिए निर्देश

पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रक्रिया तेज करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एडवोकेट जनरल को जल्दी से जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन लगाने को कहा है, ताकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार उसे लागू कर सके। यह निर्णय मोहन सरकार ने गुरुवार को विधि विभाग, सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद लिया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनने के पहले से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर अलग-अलग याचिका के जरिए कोर्ट में केस चल रहा है। आज इसी को लेकर प्रदेश के सभी संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की है।

सीएम यादव ने कहा, इसको लेकर हमारी सरकार का मंतव्य स्पष्ट है कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। इसलिए हमने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट को सरकार का मंतव्य जल्द से जल्द बताया जाए और इसके बाद न्यायालय जो भी फैसला करेगा, इसे लागू किया जाएगा। एससी और एसटी को निर्धारित आरक्षण भी प्रदेश में संबंधित वर्ग के लोगों को मिले।

आज की बैठक में लॉ डिपार्टमेंट, जीएडी और अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। इसलिए सरकार ने इस मामले में स्पष्ट राय तय करने का फैसला किया है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img