Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

फुटेज दिखाकर ईडी ने सौरभ, शरद, चेतन से की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर चल रहे आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर से ईडी वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर रही है। इनसे जब्त फुटेज के आधार पर यह जानकारी ली जा रही है कि उनके यहां आने वाले व्यक्तियों से उनके क्या संबंध हैं और किस काम के लिए उनका आना-जाना हुआ है।

दूसरी ओर आयकर विभाग भी दो माह की पड़ताल के बीच अब मेंडोरी में इनोवा कार में मिली डायरी में शामिल नामों की पहचान कर ऐसे लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है।

ईडी की रिमांड पर चल रहे सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर अभी सोमवार तक पूछताछ के लिए अरेरा हिल्स स्थित बीएसएनएल के दफ्तर में रोके गए हैं। रिमांड के तीसरे दिन इनसे ईडी अफसरों ने सौरभ के घर पर छापे के दौरान जब्त किए गए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पूछताछ की है।

बताया जाता है कि इस पूछताछ में सौरभ के घर और फर्म व कम्पनी के आफिस में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस गड़बड़झाले में शामिल रैकेट का खुलासा करने के लिए ऐसे लोगों के साथ इनके संबंधों की कड़ी जोड़ी जा रही है। इसके साथ ही बैंक डिटेल और ट्रांजैक्शन के आधार पर भी सवाल किए जा रहे हैं। तीनों से पूछताछ का यह सिलसिला एकसाथ और अलग-अलग भी जारी है। इस बीच गुरुवार को भी तीनों को जेपी अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

आयकर विभाग जारी करेगा समन

इधर 19 व 20 दिसम्बर की रात मेंडोरी के जंगल में इनोवा कार में जब्त गोल्ड और कैश के साथ बरामद की गई डायरी को लेकर आयकर विभाग एक्टिव हुआ है। बताया जाता है कि आयकर अधिकारियों की टीम ने अब डायरी में शामिल नाम वाले लोगों को समन भेजने का फैसला किया है। इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के आरटीओ के यहां से रकम के लेन देन की बात शुरुआती जांच में सामने आई थी। इसलिए इन दफ्तरों से संबंधित अधिकारियों की पहचान कर उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img