Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में टैक्स बकाया, 3 प्रॉपर्टी कुर्क

भोपाल नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को जनकपुरी गृह निर्माण समिति के आधिपत्य की जमीन को अधिग्रहित किया गया।

जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक-18 के वार्ड नंबर-83 स्थित जनकपुरी गृह निर्माण समिति द्वारा वर्ष 2019-20 से वर्तमान तक संपत्ति कर की बकाया 10 लाख 12 हजार 801 रुपए की राशि का भुगतान न किए जाने पर समिति के आधिपत्य की भूमि को अधिग्रहित करने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा निगम अमले ने जोन क्रमांक-8 के अंतर्गत वार्ड नंबर-28 में अंबेडकर नगर स्थित भवन क्र. 03/24 के भवन स्वामी राकेश दुबे द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 29 हजार 843 रुपए और इसी वार्ड के सुदामा नगर में भवन क्र. 23 के रहवासी शंकर द्वारा संपत्ति की बकाया राशि 29 हजार 410 रुपए का भुगतान न करने पर उक्त दोनों भवन स्वामियों की संपत्तियां कुर्क की गई।

31 मार्च तक जमा करें राशि नगर निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि, वह अपने संपत्तिकर, जलदर सहित अन्य करों/शुल्कों का भुगतान शीघ्रता से करें और अधिभार से बचे। साथ ही निगम प्रशासन ने स्वयं के आवासीय उपयोग वाली संपत्तियों के स्वामियों से भी अपील की है कि वह चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के संपत्तिकर का भुगतान 31 मार्च 2025 तक करने और स्वयं के आवासीय उपयोग की संपत्तियों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत की रियायत का लाभ उठाएं और आगामी वर्षों में रियायत के बिना दोगुनी राशि का भुगतान करने से बचे।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img