Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

भोपाल की सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा था। वह महाकुंभ में साधु का वेष धारण फरारी काट रहा था। पुलिस ने भी साधु के वेष में उसकी निगरानी की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को भोपाल ले आई है।

सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक- 31 जनवरी को नाबालिग लड़की की मौत के मामले में आरोपी नीतेश कुमार दुबे आरोपी था। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) प्रमोद कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

बिहार पहुंची टीम तब पता लगा प्रयागराज में है आरोपी

पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। एक टीम आरोपी के स्थायी पता ग्राम अलीपुर भभुआ सहायक सोनहन कैमूर बिहार पहुंची। वहां से पता चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे प्रयागराज कुंभ गया हुआ है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश के लिए कुंभ पहुंची, वहां आरोपी साधु का छद्म भेष धारण कर रह रहा था। आरोपी वहां भी भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देता रहा।

साधु के वेष में पुलिस ने की निगरानी

आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम भी साधु का वेश धारण कर निगरानी में लगी रही। इस दौरान पता चला कि आरोपी कुंभ क्षेत्र छोड़कर घर चला गया। पुलिस टीम भी पीछा करते हुए घर तक पहुंची और गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आरोपी नीतेश कुमार दुबे को उसके घर अलीपुर कैमूर बिहार से हिरासत में लेकर थाना सूखी सेवनिया ले आई। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नीतेश कुमार दुबे पिता चंदेश्वर दुबे 25 साल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img