Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

थार नहीं मिली तो दूल्हा बारात नहीं लाया

दूल्हे ने शादी के ऐन पहले थार गाड़ी मांग ली, जब दुल्हन पक्ष तत्काल में उसकी डिमांड पूरी नहीं कर पाया तो वह बारात लेकर नहीं आया। दूल्हा राजगढ़ का है। खास बात यह है कि उसके पिता टीआई है।

मामला राजधानी भोपाल का है। इस मामले में लड़की पक्ष ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दूल्हे ने फोन लगाकर दुल्हन पक्ष से मांगी थार दरअसल, शुक्रवार को भोपाल के लालघाटी क्षेत्र स्थित एक गार्डन में एक परिवार में शादी थी। मंडप सज चुका है। रिश्तेदारों समेत तमाम मेहमान आ चुके थे। सभी बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात राजगढ़ से आने वाली थी। तभी रात करीब 8 बजे अचानक दूल्हा राहुल चौहान ने कॉल किया और दुल्हन पक्ष से थार कार की मांग की।

दुल्हन पक्ष ने तत्काल थार की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई। इससे नाराज राहुल ने मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। लड़की पक्ष मिन्नतें करता रहा, लेकिन वह नहीं माना। जब उससे पुलिस में शिकायत की बात कही तो उसने स्वयं को बीजेपी का सक्रिय नेता बता दिया।

दूल्हा अड़ा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया दूल्हा राहुल ने अपने टीआई पिता की धौंस दी। लड़की पक्ष ने राहुल की मां और पिता से बात की, लेकिन वह भी लड़के की मांग पूरी करने पर अड़े रहे। आखिरकार रात 11 बजे तक बारात नहीं आई। इसके बाद लड़की ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, आरोपी भी किसी हाल बारात लाने को तैयार नहीं था।

टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया-

26 वर्षीय युवती का विवाह समारोह शुक्रवार रात को एक गार्डन में था। राजगढ़ से आने वाले दूल्हा ने अचानक दहेज में पांच तोला सोना, थार जीप देने की मांग की। लड़की पक्ष ने जीप अचानक से देने में असमर्थता जताई। तब आरोपी दूल्हा राहुल चौहान ने बारात भोपाल लाने से इनकार कर दिया। राहुल के पिता गोपाल सिंह चौहान राजगढ़ में रेडियो शाखा में बतौर टीआई पदस्थ हैं।

दबाव डालकर महंगा गार्डन बुक करवाया गया राहुल की इंगेजमेंट दो साल पहले हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही वर पक्ष मनमर्जी चला रहा था। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए अपनी हैसियत अनुसार दूसरा गार्डन बुक करना चाहते थे। राहुल के परिवार ने ही महंगा गार्डन बुक करने का दबाव बनाया था।

थार नहीं मिली तो बारात लेकर नहीं आएंगे लड़की के मामा ने बताया कि दूल्हे ने थार गाड़ी की मांग की थी। उसने कहा कि अगर थार गाड़ी नहीं मिली तो बारात नहीं लाएंगे। जब हमने लड़के के पिताजी से बात की तो उन्होंने कि हम बारात लेकर नहीं आएंगे। आपसे जो बने कर लो।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img