Sunday, May 3, 2026
37.1 C
Bhopal

भाेपाल में पठानी सूट-टोपी पहने दिखे कपिल शर्मा

भोपाल में फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ की शूटिंग चल रही है। इसके लिए कलाकार कपिल शर्मा सप्ताह भर से शहर में शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग कोहेफिजा इलाके में चल रही है।

इसी बीच कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे मोती मस्जिद इलाके में शूटिंग के दौरान मुस्लिम गेटअप में दिखाई दिए। उन्होंने पठानी सूट पहन रखा था। सिर पर मुस्लिम टोपी लगाए थे। स्कूटर पर पीछे बैठकर जाते हुए नजर आए।

दरअसल, कपिल 7 दिन पहले फिल्म के सीक्वल को शूट करने के लिए भोपाल आए हैं।

अलग-अलग धर्मों के गेटअप में करेंगे शूट फिल्म में कपिल शर्मा अलग अलग धर्मों के गेटअप में नजर आंएगे। फिल्म में कपिल की तीन पत्नियां और एक गर्लफ्रेंड हैं। इस तरह से कपिल 4 अलग-अलग धर्मों की पत्नियां और एक गर्लफ्रेंड के साथ नजर आएंगे।

मूवी किस किसको प्यार करूं का सीक्वल

इससे पहले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा फिर से अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं।

पिछली फिल्म की तरह इस बार भी कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट कपिल शर्मा को काफी पसंद आई है, और वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म के बारे में

  • अब्बास मस्तान की यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है।
  • कपिल शर्मा फिर से सभी को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं।
  • इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं।

फोटो लेने के लिए पहुंच रहे फैंस कपिल शर्मा भोपाल में हैं तो फैंस भी उनसे मिलने उनकी शूटिंग की लोकेशन पर जा रहे हैं। बीते दिन कपिल के साथ कई लोगों ने रात के समय कोहेफिजा इलाके में सेल्फी लीं, इससे पहले गौहर महल में भी कई फैंस मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान एक्ट्रेस आयशा खान भी भोपाल आईं हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह कपिल के साथ फिल्म में उनकी प्रेमिका या पत्नी का रोल कर रहीं हैं या कोई अन्य। वह भी गौहर महल में शूटिंग के दौरान नजर आईं।

मुख्यमंत्री से भी मिले थे कपिल कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। एक्टर कपिल शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम हाउस में एक्टर कपिल शर्मा और मुख्यमंत्री के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। एक्टर कपिल शर्मा ने सीएम को बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे।

कपिल शर्मा ने कहा कि भोपाल न सिर्फ खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां फिल्म बनाने के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

भोपाल में कपिल, देखें 3 तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img