Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

बैरिकेड्स देख हूटर बजाया, ACP ने ली क्लास

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एसीपी करण दीप सिंह ने एक एसयूवी कार को रोका, जिसमें हूटर लगा था। कार चालक हूटर लगाने का कारण नहीं बता सका, जिसके बाद आईपीएस ने मौके पर ही हूटर हटवाया और कड़ी चेतावनी दी।

करण दीप सिंह ने हाल ही में आजादनगर एसीपी का कार्यभार संभाला है। रविवार रात वह कस्तूरबा ग्राम स्कूल के पास चेकिंग पॉइंट पर तैनात थे। इस दौरान एक एसयूवी (इंडेवर, नंबर MP09CT2500) पुलिस बैरिकेड्स देखकर हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से गुजरने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रोक लिया।

जब एसीपी ने चालक से हूटर लगे होने का कारण पूछा, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। कार की नंबर प्लेट के ऊपर एक लाल रंग से कवर नेम प्लेट भी लगी थी, और गाड़ी पर “बाणेश्वरी” लिखा हुआ था। पूछताछ के दौरान चालक ने अपने राजनीतिक रिश्तेदारों को कॉल करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई ढील नहीं दी।

चेतावनी देकर छोड़ा

एसीपी ने मौके पर ही गाड़ी से हूटर हटवाया और चालक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। बाद में युवक और युवती को वाहन लेकर जाने दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा नेता के परिवार के नाम पर दर्ज है और इसे मोनू खत्री चला रहा था।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img