Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

बैरिकेड्स देख हूटर बजाया, ACP ने ली क्लास

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एसीपी करण दीप सिंह ने एक एसयूवी कार को रोका, जिसमें हूटर लगा था। कार चालक हूटर लगाने का कारण नहीं बता सका, जिसके बाद आईपीएस ने मौके पर ही हूटर हटवाया और कड़ी चेतावनी दी।

करण दीप सिंह ने हाल ही में आजादनगर एसीपी का कार्यभार संभाला है। रविवार रात वह कस्तूरबा ग्राम स्कूल के पास चेकिंग पॉइंट पर तैनात थे। इस दौरान एक एसयूवी (इंडेवर, नंबर MP09CT2500) पुलिस बैरिकेड्स देखकर हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से गुजरने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रोक लिया।

जब एसीपी ने चालक से हूटर लगे होने का कारण पूछा, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। कार की नंबर प्लेट के ऊपर एक लाल रंग से कवर नेम प्लेट भी लगी थी, और गाड़ी पर “बाणेश्वरी” लिखा हुआ था। पूछताछ के दौरान चालक ने अपने राजनीतिक रिश्तेदारों को कॉल करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई ढील नहीं दी।

चेतावनी देकर छोड़ा

एसीपी ने मौके पर ही गाड़ी से हूटर हटवाया और चालक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। बाद में युवक और युवती को वाहन लेकर जाने दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा नेता के परिवार के नाम पर दर्ज है और इसे मोनू खत्री चला रहा था।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img