Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

GIS में डिस्प्ले हुई लैंबोर्गिनी, पोर्शे जैसी सुपरकार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन इन्वेस्टर्स और डेलीगेट्स के लिए मानव संग्रहालय में डिस्प्ले की गई सुपर कार और सुपर बाइक आकर्षण का केन्द्र रहीं। समिट में लगाई गई प्रदर्शनी में आर्मी के लिए जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में बनाया गया माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) देखने बड़ी संख्या में देसी-विदेशी मेहमान पहुंचे। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस के अलग-अलग सेगमेंट भी लोगों ने देखे।

सुपर कार को देखने लगी भीड़ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगाई गई मोबिलिटी एक्सपो में लेंबोरगिनी, पोर्शे, फरारी, जैसी सुपर कार डिस्प्ले की गई थीं। कावासाकी निन्जा H2R, कावासाकी निन्जा ZX-10R, और कावासाकी Z900, सुजुकी हायबूशा और होंडा CBR1000RR-R जैसी सुपर बाइक भी डिस्प्ले की गई थीं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में डेलीगेट्स भी पहुंचे।

आयशर कंपनी की ईवी एम्बुलेंस भी देखी मोबिलिटी एक्सपो में आयशर कंपनी की इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस भी डिस्प्ले की गई। इसमें एम्बुलेंस के तीन मॉडल दिखाए गए। इनमें एक हॉस्पिटल ऑन व्हील बस भी रखी थी।

ट्रेनों में उपयोग होने वाली मोटरें भी दिखाई गई ट्रेनों के लोको-मोटिव्स में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरें भी एक्सपो में डिस्पले की गईं। लोको मोटिव में यूज होने वाले इक्विपमेंट का प्रदर्शन किया गया।

आर्मी का माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल मुख्य आकर्षण का केन्द्र माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) इस समिट का मुख्य आकर्षण है। यह वाहन आतंकवाद और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को विस्फोटक हमलों से बचाने में कारगर साबित होगी। जंगलों में होने वाले आईईडी धमाकों और अन्य घातक हमलों के प्रभाव को कम करने के लिए यह वाहन विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ वाहन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में एमपी मोबिलिटी एक्सपो ने मप्र की ऑटोमोटिव सेक्टर में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया। इनोवेशन और स्टेबिलिटी पर विशेष ध्यान देने के साथ ही इन्वेस्टर्स को एमपी मोबिलिटी एक्सपो से इस सेक्टर में सरकार के प्रयासों को दिखाया गया।

ईवी और ऑटोमोटिव सेक्टर में प्रमुख केन्द्र बन रहा एमपी मध्यप्रदेश ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। पूरे एमपी के 30 से ज्यादा एक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पर जोर देने के साथ ही टिकाऊ और इनोवेशन वाले फ्यूचर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश कॉमर्शियल व्हीकल और कृषि उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य है। प्रदेश की औद्योगिक सहायक नीतियों और अपने मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे ने ऑटोमोटिव उद्योग के कई दिग्गजों को आकर्षित किया है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img