Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक पर धारदार हथियारों से हमला

भोपाल के सुभाष कॉलोनी में सोमवार शाम करीब 6 बजे युवकों में विवाद हो गया। एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हथियार लहराते हुए युवकों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, मदन मोहन शर्मा (66) ने थाना ऐशबाग में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी किराए पर दी गई दुकानों के पास झगड़ा हो रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की, जिससे दुकानों को नुकसान हुआ है। झगड़े में आमिर और अमन बड़ सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गाली-गलौज कर धमकाया।

फरियादी ने शिकायत में बताया कि आमिर ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे बेटे और दुकान के अन्य लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ऐशबाग पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरियादी ने कहा है कि शाम को 6, 6:30 बजे की घटना है। शराब पीकर कम से कम 10 से 15 लोग घर के सामने आए और पथराव करना शुरू दिया। हमने उन्हें कहा कि आप यहां से चले जाओ, घर के सामने ऐसे हंगामा मत करो। इस पर उन लोगों ने तलवार निकाल ली। करीब चार लोग ऐसे थे जिनके पास तलवार थी। जबकि हम निहत्थे थे। हम चार-पांच लोग थे। लेकिन फिर भी हमने संघर्ष किया। उन लोगों ने मेरे सिर पर तलवार मारी। मेरे पिताजी और बड़े भाई को भी चोट लगी है। सभी लड़के आसपास के ही हैं। सुभाष कॉलोनी में यह सब काफी समय से चल रहा है। यहां छोटे-छोटे बच्चे शराब और गांजे का नशा करते हैं। आरोपियों को मैं चेहरे से पहचान सकता हूं। लेकिन उनका नाम नहीं पता। एक का नाम आरिफ है। वहीं जिस लड़के ने तलवार निकाली उसका नाम गोविंद है। उसने ही मेरे सिर पर पीछे से वार किया था। पहले से कोई विवाद नहीं रहा है। 2 दिन पहले भी तिरंगा कॉलोनी के रहने वाले लड़के ने एक बच्चे को बहुत मारा था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अशोक गार्डन थाना के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि 23 तारीख को शाम करीब 6:00 बजे दो युवकों में आपसी बहस चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में पास के टीवी दुकान के मालिक शैलेंद्र को भी चोट लगी। दुकान का कोई नुकसान ना हो इसलिए उसने लड़के को डांट फटकार कर भगा दिया।

इस बात से आक्रोशित लड़के ने ग्रुप के साथ तलवारबाजी की। जिसमें करीब तीन चार लोगों को चोटें लगी हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी के बारे में हमे पता है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img