Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

पति, तीन बच्चों को छोड़कर देवर के साथ भागी महिला

पन्ना जिले के पर्यटन ग्राम मड़ला में रहने वाली 30 वर्षीय महिला 19 वर्षीय देवर के साथ भाग गई। महिला ने घर से निकलते समय बाजार जाने का बहाना बनाया था।

मजदूरी करने वाले जितेन्द्र वंशकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ज्योति से 13 साल पहले शादी हुई थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी है। 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे ज्योति बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

जब शाम 6 बजे तक ज्योति घर नहीं लौटी तो जितेन्द्र ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ससुराल में पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। इस दौरान यह भी पता चला कि जितेन्द्र का छोटा भाई भी उसी दिन से लापता है। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।

मड़ला थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला किसके साथ भागी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ज्योति वंशकार।
ज्योति का देवर।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img