Wednesday, November 25, 2026
13.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए थे; मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई थी पहचान

भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती से रेप करने वाले आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी वेदांत कुम्मारे ने युवती से पिछले साल मैट्रिमोनियल ऐप पर पहचान कर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद भोपाल के बागसेवनियां क्षेत्र की होटल में बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक ई-7, अरेरा कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीएससी ग्रेजुएट है और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। युवती के पिता व्यापारी हैं।

मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई पहचान युवती की शादी के लिए परिजनों ने मैट्रिमोनियल ऐप पर उसका रजिस्ट्रेशन करा रखा था। यहीं पर उसकी पहचान राजगढ़ के रहने वाले किराना कारोबारी आरोपी वेदांत कुम्मारे से हुई। दोनों के बीच पहले चैटिंग हुई, बाद में फोन पर बातचीत होने लगी। वहीं उनका दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग चालू हो गया।

होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए आरोपी पिछले साल मई महीने में युवती से मुलाकात करने भोपाल आया। उसने बागसेवनिया क्षेत्र में होटल रूम लेकर युवती को वहां मिलने बुलाया। यहीं उसने लड़की को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात चलती रही।

आरोपी वेदांत ने जनवरी महीने में लड़की को चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए उससे बात बंद कर दी। उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। किसी तरह से लड़की ने उससे संपर्क किया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक पर एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img