Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के 11 नंबर मार्केट में रेस्टोरेंट में आग

भोपाल में लगातार दूसरे दिन गैस सिलेंडर लीकेज होने और फिर आग लगने की घटनाएं हुईं। बाग सेवनिया स्थित संत आसाराम फेस-1 में बुधवार को एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए थे, जबकि गुरुवार को 11 नंबर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में भी गैस से भरे सिलेंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि समय पर आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पहली घटना बुधवार को आसाराम फेस-1 में हुई थी। यहां शिवरात्रि की पूजा के दौरान यह घटना हुई। किचन में रखा सिलेंडर लीकेज होने लगा, जो घर में फैल गई। इस वजह से आग लग गई। जिससे घर के मालिक नवल किशोर शुक्ला उम्र 55 वर्ष, उनकी मां मनोरमा शुक्ला उम्र 80 वर्ष, पत्नी मोनिका शुक्ला उम्र 44 वर्ष, बेटे राकेश शर्मा उम्र 35 वर्ष, बेटी श्रीधा उम्र 15 वर्ष समेत प्रभा किशोर शुक्ला उम्र 70 वर्ष, चंदेश त्रिपाठी उम्र 34 वर्ष और सुरेंद्र उचेनिया झुलस गए।

विधानसभा में क्लर्क हैं शुक्ला नवल किशोर शुक्ला विधानसभा में क्लर्क हैं। शिवरात्रि के दिन उन्होंने अपने घर पर पूजा का आयोजन किया था। जिसके चलते उनका पूरा परिवार मौजूद था। पूजा के दौरान घर के किचन में खाना बन रहा था। इतने में गैस के सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर बदल दिया और सिलेंडर को घर में ही रख दिया। बावजूद सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। पूजा के दिए की वजह से घर में फैली गैस ने आग पकड़ ली और सदस्य झुलस गए। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत सामान्य जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह भी सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

दूसरी घटना में कोई हताहात नहीं आगजनी की दूसरी घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे 11 नंबर मार्केट स्थित माडा कैफे एंड रेस्टोरेंट में हुई। यहां गैस से भरे सिलेंडर में लीकेज हो गया और आग की लपटें उठने लगी। तभी सामने की दुकानों से लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंची।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img