Wednesday, November 25, 2026
13.1 C
Bhopal

पड़ोसी ने 6 साल की मासूम को किया बेड टच

गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची को बेड टच करने की घटना को अंजाम दिया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। बच्ची की नानी-नानी भी बाहर थे, जब परिजन घर आए तो बच्ची ने रोते हुए उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकुर नाम के व्यक्ति ने उसे बेड टच किया है।

बच्ची के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची के परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बच्ची अभी भी इस घटना से सदमे में है। उसे परिवार के सदस्यों के अलावा किसी से बात करने में डर लग रहा है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img