Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल का फर्जी कॉल सेंटर सील

भोपाल में प्रभात चौराहा स्थित एक बिल्डिंग में संचालित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कॉल सेंटर पर पुलिस ने 23 फरवरी को छापा मार कार्रवाई की थी। गुरुवार को पुलिस ने कॉल सेंटर को पूरी तरह से सील कर दिया।

एएसआई पवन रघुवंशी के अनुसार, कॉल सेंटर में कार्यरत युवक-युवतियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित विज्ञापन प्रसारित करते थे।”

पुलिस ने अब तक 80 से अधिक कंप्यूटर और 26 मोबाइल सिम जब्त की गई हैं। साइबर पुलिस की मदद से ऐशबाग पुलिस कम्प्यूटर से डिलीट डेटा रिकवर करने में जुटी है। पुलिस को कॉल सेंटर के सरगना की एक डायरी भी मिली है, जिसमें 100 से अधिक नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इन सभी लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

ठगी में इस्तेमाल हो चुकी है जब्त सिम

जांच में खुलासा हुआ है कि जब्त सिम कार्ड में से एक का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी के लिए किया गया था, जिसकी शिकायत लखनऊ में दर्ज है। पुलिस ने कॉल सेंटर से सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।

मुख्य आरोपी फरार, FIR अब तक दर्ज नहीं

कॉल सेंटर का संचालक अफजल खान, उसकी बेटी सायमा और परिवार के अन्य सदस्य ग्रीन पार्क कॉलोनी, अशोका गार्डन स्थित घर में ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। पुलिस को अफजल के टीकमगढ़ का निवासी होने की जानकारी मिली है। हालांकि, अब तक आरोपियों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि अफजल खान के बैंक खाते का इस्तेमाल कई साइबर ठगी की रकम के ट्रांजैक्शन में किया गया है। पुलिस को इस संबंध में पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

मुख्य आरोपी का बेटा जमानत पर रिहा

छापे के दौरान पुलिस ने अफजल के बेटे अनाम को हिरासत में लिया था और धारा 151 के तहत जेल भेज दिया था। उसे एसीपी कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर मार्केट में निवेश के विज्ञापन देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस को इस पूरे नेटवर्क में बड़े घोटाले की आशंका है और इसी एंगल पर जांच जारी है।”

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img