Wednesday, November 25, 2026
14.1 C
Bhopal

चलती बाइक पर खड़े होकर राहगीरों को फ्लाइंग किस

भोपाल के वीआईपी रोड पर एक बाइक पर दो लोगों के बीच खड़ी युवती का डांस करते वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार में युवती ने राह चलते लोगों को फ्लाइंग किस भी दी। इतना ही नहीं वीडियो बनाने पर उसके साथी युवकों ने राह चलते लोगों से अभद्रता की।

इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। बाइक नंबर के आधार पर युवती सहित उसके तीनों साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

काले रंग की बाइक पर खड़ी थी युवती ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी बसंत कौल ने बताया कि वीआईपी रोड पर काले रंग की बाइक पर सवार युवती और दो युवकों का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। लड़की तेज रफ्तार में चलती बाइक पर खड़ी नजर आ रही है।

राहगीरों ने इस वीडियो को फिल्माया है। वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर जल्द तीनों को गिरफ्तार कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img