Tuesday, August 18, 2026
23.1 C
Bhopal

जबलपुर में नाबालिग के सुसाइड में सगे भाई गिरफ्तार

जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की ने 18 जनवरी को घर के पीछे जाकर जहर खा लिया। घटना के बाद परिवार वाले इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया। लेकिन कुछ ही देर बाद लड़की की मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पीएम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के 40 दिन बाद एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें 28 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव में ही रहने वाले गणेश ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता ने जब गणेश पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी के छोटे भाई ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नाबालिग ने सुसाइड कर लिया।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी गणेश उर्फ रानू ठाकुर और उसके भाई अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img