Wednesday, November 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में केमिकल फैक्ट्री में आग

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। 5 किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा है। फायर ब्रिगेड की 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) भी मौजूद है। फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है।

जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे केमिकल फैक्ट्री है। जहां दोपहर में आग लगी। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा, फतेहगढ़ से फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे से आग लगी हुई है। जिस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

आग लगने की वजह सामने नहीं आई फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग की लपटें काफी ऊपर उठ रही हैं। वहीं, इलाके में धुआं ही धुआं है। इस वजह से मौके पर भीड़ लग गई है। अशोका गार्डन पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही है।

आग में लोडिंग ऑटो भी जला फैक्ट्री में एक लोडिंग ऑटो भी खड़ा था, जो जल गया। इसके अलावा अंदर बाइक भी खड़ी थी। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति मच गई। इसके चलते शोरूम से कर्मचारी बाहर निकल गए। वहीं, आसपास की दुकानें भी खाली हो गई।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img