Friday, November 13, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती द्वारा खुदकुशी की बात सामने आई है। गुरुवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक साक्षी निराला पुत्री मनोज निराला (20), कुटीर नगर छोला मंदिर में रहती थी। वह निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साक्षी ने अपने घर में रखा जेहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। हलाकि पुलिस के आश्वासन के बाद कार्येकर्ता लौट गए।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img