Saturday, April 11, 2026
28.1 C
Bhopal

अंतर राज्यीय बदमाश विकास त्रिपाठी गिरफ्तार

ग्वालियर में युवक को गोली मारने की धमकी देने वाले फरार अंतरराज्यीय बदमाश विकास त्रिपाठी उर्फ विक्की लहारिया निवासी किरतपुर भिंड को थाटीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी ने 26 फरवरी को एक युवक को लोडेड राइफल अड़ाकर धमकी दी थी। इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस एक आरोपी को पूर्व में ही पकड़ चुकी है।

विकास के साथी भीमा और राहुल उर्फ रामू अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में 26 फरवरी की दोपहर गैंगस्टर भीमा यादव अपने साथियों रामू उर्फ राहुल भदौरिया, जसवंत तथा अन्य के साथ आया था। यहां पर पराठे खाने आए सचिन शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, निवासी सीपी कॉलोनी को भीमा यादव ने धक्का दिया। जब सचिन ने इसका विरोध किया तो भीमा व उसके साथी स्कॉर्पियो से राइफल निकाल लाए। राइफल लोड कर उसके सीने पर अड़ाकर कहा कि अभी तो सिर्फ धक्का दिया है। अब बोला तो जान से मार देंगे। इस मामले में पुलिस ने भीमा के साथी जसवंत को पहले ही पकड़ लिया था।

बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज

पकड़े गए बदमाश विकास त्रिपाठी उर्फ विक्की लहरिया पर भिंड में दुष्कर्म, लूट, हत्या के प्रयास और मारपीट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर भीमा और रामू के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img