Saturday, April 11, 2026
26.8 C
Bhopal

जिला अस्पताल में पिस्टल लेकर पहुंचा युवक-VIDEO

भिंड जिला अस्पताल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक युवक ओपीडी में महिला डॉक्टर के पास पहुंचा, दवाएं लिखवाईं और कक्ष से बाहर निकलते हुए अपनी कमर से पिस्टल नुमा वस्तु निकाली। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया। जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवक को पकड़ा और जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक पिस्टल नुमा लाइटर लेकर गया था।

मामला चार मार्च की शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक जिला अस्पताल की शाम की ओपीडी में दवा लेने के लिए पहुंचा। यहां ड्यूटी पर महिला चिकित्सक दामिनी यादव मौजूद थीं। युवक ने महिला चिकित्सक से बातचीत की और इलाज के लिए दवा लिखवाई। इसके बाद वापस लौटता है तो वो केबिन के अंदर ही कमर से पिस्टल नुमा वस्तु निकालता है। इसके बाद कक्ष के गेट को आगे की तरफ धकेलता हुआ बाहर निकल जाता है।

महिला चिकित्सक छुट्‌टी पर गईं

हालांकि इस मामले में युवक द्वारा महिला चिकित्सक से कुछ भी नहीं कहा गया। इस बात की जानकारी चिकित्सा स्टाफ द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के सीनियर अफसरों को दी गई। मामले के बाद महिला चिकित्सक ने छुट्‌टी स्वीकृत कराई है और वे अपने घर दिल्ली चली गईं। घटना का वीडियो सामने आते ही कोतवाली पुलिस अलर्ट हुई और युवक को पकड़ लिया।

शांति भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कोतवाली टीआई बृजेंद्र सेंगर का कहना है कि प्रशांत जोशी उम्र 24 साल जो की विक्रमपुरा का रहने वाला है। वीडियो सामने आने पर युवक को पकड़ लिया है। युवक पर शांति भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img